Haryana: हरियाणा के पंचकूला में फास्ट फूड की दुकान में जोरदार ब्लास्ट, शटर 100 मीटर दूर जा गिरा

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला जिले में स्थित एक फास्ट फूड की दुकान में शनिवार सुबह करीब 10 बजे अचानक जोरदार धमाका हो गया। यह धमाका इतना तेज था कि बंद दुकान का लोहे का शटर उखड़कर करीब 100 मीटर ...

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला जिले में स्थित एक फास्ट फूड की दुकान में शनिवार सुबह करीब 10 बजे अचानक जोरदार धमाका हो गया। यह धमाका इतना तेज था कि बंद दुकान का लोहे का शटर उखड़कर करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरा। धमाके से दुकान की दीवार भी ढह गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। दुकान के बाहर खड़ी बाइक और स्कूटी भी धमाके की वजह से ज़मीन पर गिर गईं। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

सबसे राहत की बात यह रही कि हादसे के समय दुकान बंद थी, और कोई भी व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया। शुरुआती जांच में दुकान के अंदर रखे एलपीजी सिलेंडर और इनवर्टर की बैटरी को सुरक्षित पाया गया है, जिससे धमाके के कारणों को लेकर और भी सवाल खड़े हो गए हैं।

धमाके के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और व्यापारी दहशत में आ गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच के बाद ही कुछ ठोस कहा जा सकेगा।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author