PWD Rest House: अब आम नागरिक भी हरियाणा के PWD विश्राम गृहों में बुक कर सकेंगे कमरे, लॉन्च हुआ पोर्टल

PWD Rest House: लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) के विश्राम गृहों में कमरों की बुकिंग के लिए पोर्टल का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सभी विश्राम गृहों में सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ निजी लोग भी कमरों ...

PWD Rest House: लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) के विश्राम गृहों में कमरों की बुकिंग के लिए पोर्टल का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सभी विश्राम गृहों में सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ निजी लोग भी कमरों की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति अपने कमरे की बुकिंग http://hryguesthouse.gov.in पर करवा सकते हैं।

ऑनलाइन बुक कर सकते है कमरा

PWD Rest House

ऑनलाइन रेस्ट हाउस (PWD Rest House) बुकिंग की सुविधाओं को साझा करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से अब आवेदक कमरे की उपलब्धता देख सकते हैं, कमरा बुक कर सकते हैं, बुकिंग राशि का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं, बुकिंग रद्द कर सकते हैं। इसके लिए आवेदक को बुकिंग के समय ही पूरी राशि का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

 

अब प्राइवेट व्यक्ति भी कर सकते है कमरा बूक

उन्होंने कहा कि पोर्टल के साथ आई.डी.बी.आई. बैंक की भुगतान गेटवेसेवाओं को जोड़ा गया है। चेक-इन करने के 24 घंटे के अंदर बुकिंग रद्द करने पर बुकिंग राशि की 20 प्रतिशत राशि की कटौती होगी। जबकि चेक-इन करने के 24 घंटे से कम समय पर बुकिंग रद्द करने पर कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से अब प्राइवेट व्यक्ति भी इन रेस्ट हाउस (PWD Rest House) में ऑनलाइन कमरा बुक करवा सकते हैं। इनके लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं, जिनमें बुकिंग के 15 दिन पहले खाली कमरों के 25 प्रतिशत कमरे बुक करवा सकते हैं।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

बुकिंग के 7 दिन पहले तक खाली कमरों के 50 प्रतिशत कमरे बुक करवा सकते हैं और बुकिंग के 3 दिन पहले तक खाली कमरों के 75 प्रतिशत कमरे बुक करवा सकते हैं। लेकिन बुकिंग की तारीख से 3 दिन पहले प्राइवेट लोगों के लिए कमरों की बुकिंग नहीं की जाएगी।

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author