Poonam Jakhar: हरियाणा के हिसार की पूनम बनीं एयरफोर्स में पायलट, पिता हरियाणा पुलिस में ASI

Poonam Jakhar: हिसार NCC कैडेट्स रही पूनम जाखड़ एयरफोर्स में पहली पायलट बनीं है। पूनम का 5वीं बार में चयन हुआ है। इससे पहले 6 बार पायलट के लिए लिखित पेपर और 5 बार इंटरव्यू दे चुकी है। इस बार ...

Poonam Jakhar: हिसार NCC कैडेट्स रही पूनम जाखड़ एयरफोर्स में पहली पायलट बनीं है। पूनम का 5वीं बार में चयन हुआ है। इससे पहले 6 बार पायलट के लिए लिखित पेपर और 5 बार इंटरव्यू दे चुकी है। इस बार पूनम फ्लाइंग अफसर के पद पर सिलेक्ट हुई है।

पूनम मूलरूप से झुंपा सिवानी की रहने वाली है। पूनम के परदादा दात्ता राम जाखड़ आजाद हिंद फौज में थे। वे 1939 विश्व युद्द में शहीद हो गए थे। दादा भारतीय सेना में थे और पिता हरियाणा पुलिस में ASI के पद पर कार्यरत है। उनके पिता की ड्यूटी रोहतक के सुनारिया जेल में है। ऐसे में शहीद के परिवार से बेटी पूनम भी पायलट बनकर देश की सेवा करेगी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

यहां से शिक्षा ली
पूनम जाखड़ मां हाउसवाइफ और पिता पुलिस में है। पूनम ने 2019 बैच में सिवानी के कृष्ण प्रणामी स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की है। नीमस यूनिवर्सिटी जयपुर से बैच 2019 से 22 में बीएससी की और सिवानी आदर्स कॉलेज से बीएड की।

NCC एयरविंग थी तो पायलट बनने का हुआ जनून
पूनम ने बताया कि उसके पास 9वीं में NCC एयरविंग थी और फ्लाइंग की हुई थी। तभी से उसने पायलट बनने की ठानी। 6 बार लिखित पेपर पास किया और 4 बार इंटरव्यू दिए। 5वीं बार में सिलेक्शन हो गया।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

28 जून से शुरू होगी ट्रेनिंग
पूनम ने कहा कि अब डेढ़ साल सिकंदराबाद एयरफोर्स एकेडमी में ट्रेनिंग होगी। इसके लिए 28 जून को जाना है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author