रेवाड़ी में किसान से 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो ने दबोचा रंगे हाथों

जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी जिले के गांव जैनाबाद निवासी किसान राकेश की फसल की 15 हजार रुपए मुआवजा राशि जारी हुई थी. रिकार्ड में उनके परिवार के एक सदस्य का नाम गलत था, जिसे ठीक कराने के लिए वह पटवारी ...

जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी जिले के गांव जैनाबाद निवासी किसान राकेश की फसल की 15 हजार रुपए मुआवजा राशि जारी हुई थी. रिकार्ड में उनके परिवार के एक सदस्य का नाम गलत था, जिसे ठीक कराने के लिए वह पटवारी के पास गए था. आरोपी पटवारी ने किसान को नाम सही करने की एवज में किसान से मुआवजे की आधी राशि की मांग की थी.

जिसके बाद राकेश ने पटवारी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को शिकायत दी. पटवारी को पकड़ने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम गठित की गई. जिसके बाद किसान ने पटवारी से संपर्क कर उसे डहीना तहसील के सामने बुला लिया.

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

मौके पर मौजूद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक दुकान के सामने किसान से रिश्वत की राशि लेते ही पटवारी को दबोच लिया. एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आरोपित पटवारी से रिश्वत की राशि बरामद कर ली. एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) मामले की जांच में जुटी हुई है.

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

About the Author