Haryana: हरियाणा रोडवेज की बसों की लाइव लोकेशन देख सकेंगे यात्री, शुरू हुआ ट्रायल

Haryana News: हरियाणा रोडवेज यात्रियों की सुविधा के लिए एक बड़ा तकनीकी बदलाव करने जा रहा है। अब यात्रियों को बस स्टैंड पर खड़े होकर यह अंदाजा लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि बस कब आएगी। रेलवे की तरह अब ...

Haryana News: हरियाणा रोडवेज यात्रियों की सुविधा के लिए एक बड़ा तकनीकी बदलाव करने जा रहा है। अब यात्रियों को बस स्टैंड पर खड़े होकर यह अंदाजा लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि बस कब आएगी। रेलवे की तरह अब रोडवेज की बसों की भी लाइव लोकेशन मोबाइल एप पर दिखाई देगी। इसके लिए रोडवेज विभाग ने स्थिर टाइम लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम (Real-Time Location Tracking System) का ट्रायल शुरू कर दिया है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

पहले चरण में 150 बसों को जोड़ा गया

Passengers will be able to see the live location of Haryana Roadways buses

रोडवेज विभाग के अनुसार इस सुविधा के पहले चरण में प्रदेश की 150 बसों को इस सिस्टम से जोड़ा गया है। इनमें रोहतक डिपो की 10 एसी बसें भी शामिल हैं। इस तकनीक से यात्रियों को यह पता चल सकेगा कि उनकी बस इस समय कहां है, और कितने समय में उनके स्टॉप पर पहुंचेगी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

रेलवे की तर्ज पर बना कंट्रोल सिस्टम

इस पूरे सिस्टम को रेलवे की तर्ज पर डिजाइन किया गया है। रोडवेज मुख्यालय में एक कंट्रोल सेंटर बनाया गया है, जहां से ट्रायल में शामिल सभी बसों की मूवमेंट को हर पल मॉनिटर किया जा रहा है। यह कंट्रोल सेंटर बसों की लोकेशन, गति और अन्य जानकारी को रिकॉर्ड करता है और उसे एप के माध्यम से यात्रियों तक पहुंचाता है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author