Train Canceled: गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही जहां आमतौर पर रेलयात्रा की मांग बढ़ जाती है। वहीं इस बार अंबाला रेल मंडल ने यात्री संख्या कम रहने के चलते रेलवे ने इन विशेष ट्रेनों को छुट्टियों के खत्म होने से पहले ही रद्द करने का फैसला लिया है। यह फैसला उस समय आया है जब आमतौर पर इन रूट्स पर भीड़ देखने को मिलती है।
रद्द की गई समर स्पेशल ट्रेनें

चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस
लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस
बठिंडा-बनारस एक्सप्रेस
बनारस-बठिंडा समर स्पेशल ट्रेन
लखनऊ और बनारस जैसे लंबी दूरी के रूट्स पर यात्रा करने वाले यात्रियों को इस निर्णय से सबसे ज्यादा परेशानी हो सकती है। ये ट्रेनें उन लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण विकल्प थीं जो गर्मियों में यात्रा के लिए लंबी दूरी तय करना चाहते थे। अब उन्हें दैनिक ट्रेनों पर ही निर्भर रहना होगा, जिससे भीड़ बढ़ने की आशंका है।






