Train Canceled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! हरियाणा से गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द

Train Canceled: हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों के लिए रेलवे ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बीकानेर रेल मंडल के चुरु-आसलू रेलखंड पर समपार फाटक संख्या 155A पर तकनीकी कार्य के चलते रेलवे ने 10 से 12 सितंबर 2025 ...

Train Canceled: हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों के लिए रेलवे ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बीकानेर रेल मंडल के चुरु-आसलू रेलखंड पर समपार फाटक संख्या 155A पर तकनीकी कार्य के चलते रेलवे ने 10 से 12 सितंबर 2025 के बीच 12 ट्रेनों को प्रभावित करने का फैसला लिया है।

रेलवे जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि चुरु और आसलू के बीच तकनीकी सुधार कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए 8 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द, 2 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित, और 2 ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है।

आंशिक रूप से रद्द की गई ट्रेनें

गाड़ी संख्या 54789
रेवाड़ी–बीकानेर सवारी गाड़ी

11 सितंबर को रेवाड़ी से चलेगी, लेकिन सादुलपुर तक ही जाएगी।

गाड़ी संख्या 54790
बीकानेर–रेवाड़ी सवारी गाड़ी

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

11 सितंबर को बीकानेर के स्थान पर सादुलपुर से शुरू होगी।

गाड़ी संख्या 14891
जोधपुर–हिसार एक्सप्रेस

11 सितंबर को जोधपुर से चूरू तक ही चलेगी।

गाड़ी संख्या 14892
हिसार–जोधपुर एक्सप्रेस

12 सितंबर को हिसार के स्थान पर चूरू से चलेगी।

गाड़ी संख्या 14897
बीकानेर–हिसार एक्सप्रेस

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

11 सितंबर को बीकानेर से चूरू तक ही चलेगी।

गाड़ी संख्या 14898
हिसार–बीकानेर एक्सप्रेस

12 सितंबर को हिसार की बजाय चूरू से प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 54604
लुधियाना–चूरू सवारी गाड़ी

11 सितंबर को लुधियाना से हिसार तक ही संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 54605
चूरू–लुधियाना सवारी गाड़ी

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

12 सितंबर को चूरू से नहीं हिसार से शुरू होगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर या रेलवे ऐप से जरूर प्राप्त करें।

About the Author