पैरा एथलीट शर्मिला को जिंदगी ने रुलाया लेकिन नहीं मानी हार, आज प्रधानमंत्री ने बात करके बढ़ाया हौसला

CWG 2022 : कौन कहता है दिव्यांग बोझ होते हैं और वे कुछ करने में असमर्थ होते है. कौन कहता है कि कुछ करने के लिए कोई उम्र की सीमा होती है. जज्बा और जुनून हो तो इंसान कुछ भी ...

CWG 2022 : कौन कहता है दिव्यांग बोझ होते हैं और वे कुछ करने में असमर्थ होते है. कौन कहता है कि कुछ करने के लिए कोई उम्र की सीमा होती है. जज्बा और जुनून हो तो इंसान कुछ भी कर सकता है. आज हम बात कर रहे है हरियाणा की एक ऐसी पैरा एथलीट शर्मिला की जिसने जीवन में काफी दुःख दर्द सहा लेकिन हार नहीं मानी और आज वो अपने होंसले और मेहनत के बलबुते कॉमनवेल्थ पैराप्लेजिक गेम्स में शॉटपुट गेम में देश का प्रतिनिधित्व करने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज खिलाड़ियों से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये बातचीत की. प्रधानमंत्री ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए अच्छे प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी.

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

जिन्दगी ने रुलाया लेकिन हार नहीं मानी शर्मिला

CWG

शर्मिला ने प्रधानमंत्री से हुई बातचीत में कहा कि वो महेद्रगढ़ जिले की रहने वाली है और फिलहाल रेवाड़ी में रहती है. बचपन से उसने गरीबी देखी है. कम उम्र में उसकी शादी कर दी गई. पहले पति ने उसपर बहुत अत्याचार किया. बाद में उसने दूसरी शादी की. अब उसके दो बेटियां है वो भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए मेहनत कर रही है. शर्मिला ने खुद 34 वर्ष की उम्र में खेलना शुरू किया. पैरा खिलाड़ी एवं कोच टेकचंद से प्रेरित होकर उसने खेलना शुरू किया और कुछ समय में बेहतरीन प्रदर्शन करके नेशनल गेम्स में गोल्ड मैडल भी हाँसिल किये.

WhatsApp Image 2022 07 20 at 2.06.35 PM

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
हरियाणा रोडवेज में कंडेक्टर बनकर भी शर्मिला ने किया काम

हरियाणा में करीबन 5 साल पहले हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल की थी. उस समय शर्मिला ने अस्थाई तौर पर रोडवेज में परिचालक का कार्य भी किया था. शर्मिला हरियाणा की पहली महिला परिचालक थी. तब ख़बरों में भी सुखियों में रही थी. लेकिन बाद में सरकार ने उसे हटा दिया था.

 

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

आपको बता दें कि यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेल 2022 का आयोजन 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच किया जाना है. जिसमें दुनिया भर के 54 देश हिस्सा ले रहे है. इस टूर्नामेंट में 19 खेलों में प्रतिस्पर्धा की जायेगी और 11 दिनों के अंदर 286 सेशन आयोजित किये जायेंगे. राष्ट्रमंडल खेलों की ओपनिंग सेरेमनी 28 जुलाई को संपन्न होगी जबकि 8 अगस्त को समापन समारोह का आयोजन किया जायेगा.  भारत की ओर से इस साल 215 खिलाड़ियों का दल भेजा जा रहा है जिसमें 108 पुरुष और 107 महिला खिलाड़ी हिस्सा लेती हुई नजर आएगी.

About the Author