प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा रेवाड़ी में 19 से 23 मार्च तक करेंगे शिव महापुराण कथा का पाठ

19 मार्च से 23 मार्च तक प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा रेवाड़ी में श्री शिव महापुराण कथा का पाठ करेंगे। भाजपा नेता सुनील मूसेपुर रेवाड़ी में इस कार्यक्रम का आयोजन करा रहे है। सुनील मूसेपुर ने बताया कि रेवाड़ी ...

19 मार्च से 23 मार्च तक प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा रेवाड़ी में श्री शिव महापुराण कथा का पाठ करेंगे। भाजपा नेता सुनील मूसेपुर रेवाड़ी में इस कार्यक्रम का आयोजन करा रहे है। सुनील मूसेपुर ने बताया कि रेवाड़ी के सेक्टर 18 स्थित हुडा ग्राउंड में करीबन 35 एकड़ जमीन पर पंडाल लगाया जायेगा।

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

कथा से एक दिन पहले 18 मार्च को बाईपास स्थित टोयटा शोरूम के पास से कलश यात्रा शुरू होकर पंडाल तक जायेगी। सुनीले मूसेपुर ने कहा कि कलश यात्रा में शामिल होने और कथा में शामिल के लिए किसी भी तरह की कोई पर्ची नहीं काटी जा रही है।

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

कलश यात्रा में शामिल होने के लिए खुद कलश लेकर 18 मार्च को सुबह दस बजे पहुँचना होगा। पंडाल में भी कोई वीआईपी कल्चर नहीं रहेगा। सभी के लिए पंडाल में जमीन पर गद्दे लगवाकर बैठने की व्यवस्था की जायेगी। सुनील मूसेपुर ने कहा कि कथा स्थल पर भोजन की व्यवस्था भी की जायेगी। दोपहर बाद कथा का पाठ होगा, सही समय अभी जारी नहीं किया गया है।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

About the Author