पंचायत आम चुनाव: सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों को सरकार दे रही 11 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि

हरियाणा सरकार ने 9 नवंबर व 12 नवंबर को होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों में सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों, सरपंच, पंच, जिला परिषदों व पंचायत समितियों के सदस्यों को प्रोत्साहन करने का निर्णय लिया है। Haryana ...

हरियाणा सरकार ने 9 नवंबर व 12 नवंबर को होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों में सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों, सरपंच, पंच, जिला परिषदों व पंचायत समितियों के सदस्यों को प्रोत्साहन करने का निर्णय लिया है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है, जिसके अनुसार पंचायत चुनावों में सर्वसम्मति से चुनी जाने वाली पंचायतों को 11 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा, सर्वसम्मति से चुने जाने वाले सरपंच तथा पंच को क्रमश: 5 लाख रुपए व 50 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

इसी प्रकार, सर्वसम्मति से चुने जाने वाले जिला परिषदों के सदस्यों तथा पंचायत समितियों के सदस्यों को क्रमश: 5 लाख रुपए व 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से यह फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि सर्वसम्मति से होने वाले चुनाव समाज में भाईचारा और एकता को बढ़ावा देते हैं। चुनावी झगड़े नहीं होते, साथ ही चुनाव खर्च भी कम हो जाता है।

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

About the Author