Haryana: हरियाणा में कल होंगे पंचायत उपचुनाव, सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान

Haryana News: हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि चरखी दादरी जिले की बाढ़डा खंड की ग्राम पंचायत हंसावास खुर्द तथा बाढ़डा व झज्जर जिले के बादली खंड की ग्राम पंचायत बादली व मुहम्मदपुरा माजरा तथा फैजाबाद ग्राम ...

Haryana News: हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि चरखी दादरी जिले की बाढ़डा खंड की ग्राम पंचायत हंसावास खुर्द तथा बाढ़डा व झज्जर जिले के बादली खंड की ग्राम पंचायत बादली व मुहम्मदपुरा माजरा तथा फैजाबाद ग्राम पचांयतों के पंचों व सरपंचों के आमचुनाव 15 जून 2025 को होंगे।

साथ ही राज्य के विभिन्न जिलों में पंचों, सरपंचों, पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव भी इसी तिथि को होंगे। ये सभी सीटें मृत्यु, त्यागपत्र, बर्खास्तगी या अन्य कारणों से खाली हुई थीं, जिनके संबंध में राज्य चुनाव आयोग ने एक महीने पहले अधिसूचना जारी की थी।

Indian Army CEE 2026 Result: List of selected candidates released; candidates from 4 districts, including Rewari, can download their admit cards.
Indian Army CEE 2026 Result: चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, Rewari समेत 4 जिलों के अभ्यर्थी डाउनलोड करें Admit Card

चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि कुल मिलाकर पंचायत स्तर पर पंचों की 829, सरपंचों की 81, पंचायत समिति सदस्यों की 17 और जिला परिषद सदस्य की 1 सीट के लिए उपचुनाव निर्धारित किए गए थे। इनमें से कई सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि अब चरखी दादरी जिले की बाढ़डा खंड की ग्राम पंचायत हंसावास खुर्द तथा बाढ़डा व झज्जर जिले के बादली खंड की ग्राम पंचायत बादली व मुहम्मदपुरा माजरा तथा फैजाबाद ग्राम पचांयतों के पंचों व सरपंचों के आमचुनाव के साथ —साथ 56 पंचों, 61 सरपंचों, पंचायत समिति सदस्यों के 8 सदस्यों तथा जिला परिषद सदस्य की 1 सीट के लिए उपचुनाव 15 जून को आयोजित किए जाएंगे।

PM Narendra Modi to flag off the country's first hydrogen train; virtual event in Rewari tomorrow.
देश की पहली Hydrogen Train को PM Narendra Modi दिखाएंगे हरी झंडी | Rewari में Virtual कार्यक्रम कल

उन्होंने बताया कि इन चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए उचित व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्रों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को तैनात किया जाएगा तथा संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा।

चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने मतदाताओं से इन चुनावों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की, ताकि बिना किसी जाति/धर्म के पक्षपात के और बिना किसी डर के अपने प्रतिनिधियों का चुनाव किया जा सके, ताकि जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके। उन्होंने बताया कि मतदान का समय 15 जून, 2025 (रविवार) को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

Char Dham Yatra 2026: Online registration, helicopter booking, and essential rules – complete information.
Char Dham Yatra 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, हेलीकॉप्टर बुकिंग और जरूरी नियम, पूरी जानकारी

About the Author