Online Teacher Transfer: हरियाणा में लंबे समय से ऑनलाइन ट्रांसफर का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए जरूरी खबर है। अब शिक्षकों को ऑनलाइन ट्रांसफर और नियुक्ति के लिए इतंजार करना होगा।
जानकारी के अनुसार ऑनलाइन ट्रांसफर का काम पूरा करने का लक्ष्य अब जून महीने तक खिसक गया है। इससे साफ है कि ग्रीष्मकाली अवकाश के बाद ही शिक्षकों के ट्रांसफर हो सकेंगे।
13 मई तक काम हो जाएगा पूरा
हरियाणा में 14 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों में करीब 1 लाख टीचर ऑनलाइन ट्रांसफर शुरु होने का इतंजार कर रहे हैं। बता दें कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने मॉडल संस्कृति और पीएमश्री सहित सभी राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों के पदों के युक्तीकरण का काम अब 29 मई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
पोर्टल में दर्ज स्टूडेंट और टीचरों के डेटा के आधार पर मुख्यालय स्तर पर पदों के युक्तीकरण का काम शुरू हो गया है, जिसे 13 मई तक पूरा कर लिया जाएगा।








