बुजुर्ग की पीट पीट कर हत्या में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार

जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में गांव धरचाना निवासी जलेसिंह ने बताया कि 30 जून को उनके परिवार में रिटायरमेंट का कार्यक्रम था। इस दौरान गांव की चौपाल के पास बने चबूतरे पर कुछ युवक बैठे हुए ...

जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में गांव धरचाना निवासी जलेसिंह ने बताया कि 30 जून को उनके परिवार में रिटायरमेंट का कार्यक्रम था। इस दौरान गांव की चौपाल के पास बने चबूतरे पर कुछ युवक बैठे हुए थे। इसी दौरान कुछ युवक तेज-तेज हंसने लगे तो उनके भाई धर्मवीर ने युवकों को धमका दिया और कहा कि सभी अपने घर चले जाओ। आरोप है कि इसके बाद कुछ युवक तो चले गए लेकिन एक युवक इस बात को लेकर बहस करने लगा।

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

मामला अधिक बढ़ने के बाद उनके परिवार के युवकों ने भी उस युवक को समझाने का प्रयास किया लेकिन आरोपी लगातार झगड़ा करने पर उतारू होता गया। तत्पश्चात आरोपी ने फोन करके अपने परिवार और दोस्तों को भी बुला लिया। आरोप है कि वहां पहुंचे युवकों ने जिलेसिंह के साथ उनके भाई छज्जू सिंह पर किसी नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। घटना में दोनों घायल हो गए। परिवार के लोगों ने दोनों को बावल सीएचसी में पहुंचाया।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

यहां से दोनों को रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान 1 जुलाई को छज्जू सिंह की मौत हो गई। तत्पश्चात पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव धरचाना निवासी प्रीत उर्फ गोलू, बीकी, संदीप, साइल, पवन, तेजसिंह, जयपाल और प्रवीण के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस ने मंगलवार को मामले में एक आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

ये भी पढ़े : सस्ता सामान बेचने का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार https://rewariupdate.com/?p=21663

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

 

About the Author