रेवाड़ी में दो भाईयों पर तलवार से हमला कर फायरिंग करने की वारदात में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार

जांचकर्ता ने बताया कि वाल्मीकि मोहल्ला निवासी राहुल कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि 5 अक्टूबर की रात को उसके भाई सज्जन कुमार की यहां रहने वाले अलवर के घासोली गांव निवासी लोकेश से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई ...

जांचकर्ता ने बताया कि वाल्मीकि मोहल्ला निवासी राहुल कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि 5 अक्टूबर की रात को उसके भाई सज्जन कुमार की यहां रहने वाले अलवर के घासोली गांव निवासी लोकेश से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय तो मामला आपसी बातचीत के आधार पर समाप्त करा दिया था।

इसके बाद रात करीब 10 बजे वह तीनों भाई अपने घर के बाहर खड़े हुए थे। आरोप है कि तभी लोकेश, कृष्ण उर्फ कन्हौरी, बाबू, बावल निवासी आनंद, मटरू सहित दो अन्य युवक एकराय होकर अपने हाथों में तलवार, डंडा और पिस्तौल लेकर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। इसमें एक आरोपी तलरवार उसके सिर में मारी जबकि दूसरी आरोपी ने उसकी बाजू पर हमला कर दिया।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

वहीं उसके बड़े भाई रोहित के सिर में भी तलवार मारी और उसके लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना के बाद उसके छोटे भाई ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। मारपीट के बाद मटरू ने पिस्तौल से फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने राहुल कुमार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट व शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में आरोपी एक आरोपी बावल के वार्ड नंबर-2 वाल्मीकि मोहल्ला निवासी आनंद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना
About the Author