अवैध हथियार सहित एक आरोपी गिरफ्तार

एसपी रेवाड़ी राजेश कुमार के दिशानिर्देश पर रेवाडी पुलिस अवैध हथियार रखने वालों की धरपकड के लिए चलाए गए अभियान के तहत अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए लगातार कार्रवाई कर रही है।  Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 ...

एसपी रेवाड़ी राजेश कुमार के दिशानिर्देश पर रेवाडी पुलिस अवैध हथियार रखने वालों की धरपकड के लिए चलाए गए अभियान के तहत अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए लगातार कार्रवाई कर रही है। 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

जांचकर्ता ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि डालियाकी चौक के पास एक युवक हथियार के साथ खड़ा है। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस टीम वहां पहुंची तो पुलिस को देखकर वहां खड़े युवक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे भागकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जा से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान उसने नाम सुमित निवासी लाधूवास गुर्जर बताया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करके मामले में आरोपी सुमित निवासी लाधूवास गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

About the Author