प्रतिबन्धित नशीला पदार्थ गांजा बेचने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

जांचअधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तम नगर में जूते-चप्पल की दुकान चलाने वाले योगेश निवासी बगथला थाना कसौला जिला रेवाड़ी हाल किरायेदार उत्तम नगर रेवाड़ी अपनी दुकान के बाहर बैठकर गांजा बेच रहा है। सूचना ...

जांचअधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तम नगर में जूते-चप्पल की दुकान चलाने वाले योगेश निवासी बगथला थाना कसौला जिला रेवाड़ी हाल किरायेदार उत्तम नगर रेवाड़ी अपनी दुकान के बाहर बैठकर गांजा बेच रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो दुकानदार योगेश ने वहां से भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उससे 70 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि वह गांजे की 6 पुड़िया 600 रुपए में बेच चुका है। पुलिस ने उससे यह राशि भी बरामद कर ली।

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से उस स्रोत के बारे में पता किया जाएगा जहां से गांजा खरीदा गया है।

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

ये भी पढ़े : शहरी निकाय में अब नो ड्यूज सर्टिफिकेट के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन,ऐसे करें आवेदन https://rewariupdate.com/?p=21418

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

About the Author