पिस्टल की नोक पर युवक का अपहरण कर मारपीट करने तथा मोबाइल व नकदी छीनने के मामले में आठवां आरोपी गिरफ्तार

जांचकर्ता ने बतलाया कि ढाणी सुन्दरोज निवासी पंकज ने पुलिस को शिकायत दी थी कि दिनांक 06 फरवरी 2021 को मैं अपने दोस्त दीपक व विपिन के साथ अपने दोस्त बठेडा निवासी राहुल के घर गया हुआ था। इसके बाद अगले दिन सुबह मैं ...

जांचकर्ता ने बतलाया कि ढाणी सुन्दरोज निवासी पंकज ने पुलिस को शिकायत दी थी कि दिनांक 06 फरवरी 2021 को मैं अपने दोस्त दीपक व विपिन के साथ अपने दोस्त बठेडा निवासी राहुल के घर गया हुआ था। इसके बाद अगले दिन सुबह मैं अपने दोस्तों के साथ वापिस घर जाने लगा तो वहां सती कॉलोनी निवासी महेश सैनी, दिनेश उर्फ सुण्डा, ट्विंकल सैनी, प्रतीक सैनी व राहुल उर्फ अण्डा वाला के साथ 2-3 लड़के आ गए।

 

इसके बाद महेश सैनी ने  मुझसे मेरी गाड़ी की चाबी मांगी। जब मैंने चाबी देने से मना किया तो दिनेश ने मुझपर पिस्टल लगा दी और अपने साथियों के साथ एक सफ़ेद रंग की बोलेरो गाड़ी में अपहण करके ले गए। रास्ते मे सभी ने मिलकर मेरे साथ मारपीट की। इसके बाद वो मुझे सती कॉलोनी मे ले गए। इसके बाद उन्होंने मुझे गाड़ी से निकाला तथा मेरा फोन व कुल 2050 रु0 निकाल लिए। इसके बाद मौका पाकर मैं वहां से भाग गया।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

 

पुलिस ने पीड़ित पंकज की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। जाँच के दौरान पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों दिनेश कुमार उर्फ सुंडा, धीरज उर्फ हन्नी, प्रवेश उर्फ प्रतीक, राहुल उर्फ अंडावाला, विक्रम उर्फ काशी, अचिन उर्फ टीकल व महेश सैनी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

इसके अलावा पुलिस ने मामले में आरोपी दिनेश कुमार उर्फ सुंडा के कब्जे से एक देशी कट्टा, एक जिन्दा कारतूस व छीने गए कुल 2000/- रूपए बरामद किए थे। आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में संलिप्त आठवें आरोपी कढु निवासी पवन उर्फ बच्ची को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना
About the Author