अब पीपीपी से संबंधित समस्याओं का होगा समाधान, शुरू हुआ परिवार पहचान पत्र सहायता केंद्र

आमजन की परिवार पहचान पत्र से संबंधित त्रुटियां ठीक करने व समस्याओं का निवारण करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से डीसी अशोक कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में जिला सचिवालय के प्रथम तल पर एडीसी कार्यालय के पास परिवार ...

आमजन की परिवार पहचान पत्र से संबंधित त्रुटियां ठीक करने व समस्याओं का निवारण करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से डीसी अशोक कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में जिला सचिवालय के प्रथम तल पर एडीसी कार्यालय के पास परिवार पहचान पत्र सहायता केंद्र आरंभ किया गया है।

 

एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी व्यक्ति को हरियाणा सरकार की ओर से नागरिक संसाधन सूचना विभाग के माध्यम से बनाए गए परिवार पहचान पत्र या फैमिली आईडी के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या आती है या कोई त्रुटि ठीक करानी है तो वह व्यक्ति जिला सचिवालय के प्रथम तल पर स्थापित किए गए परिवार पहचान पत्र सहायता केंद्र से संपर्क कर सकता है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

 

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है। इसके बनवाने के बाद सभी सरकारी योजनाएं पीपीपी से जुड़ जाएंगी। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसमें सभी प्रकार की जानकारियां दी गई हैं। परिवार पहचान पत्र पूरे परिवार का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि आय स्त्रोत संबंधी सत्यापन उपरांत आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में काफी आसानी होगी।

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी
सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य : एडीसी
ppp help desk

एडीसी ने कहा कि वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग आदि सहित समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पात्र व्यक्ति का परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जिन पात्र व्यक्तियों ने अभी तक अपना परिवार पहचान पत्र नहीं बनवाया है, वे समय रहते इसे बनवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि सभी पेंशनधारक अपना परिवार पहचान-पत्र शीघ्र निकटतम अटल सेवा केंद्र में जाकर बनवाएं।

 

पेंशन के साथ-साथ अन्य सभी सरकारी योजनाओं का लाभ परिवार पहचान पत्र के माध्यम से ही प्रदान किया जाएगा। नागरिक परिवार पहचान पत्र बनने के उपरांत व्यक्ति को समाज कल्याण के कार्यालय तक चल कर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पात्र व्यक्ति का डाटा स्वत: ही समाज कल्याण विभाग की साइट पर अपडेट हो जाएगा। उन्होंने सभी पात्रों से अपील की कि यदि परिवार पहचान पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि है, तो वे सहायता केंद्र आकर ठीक करवा सकते हैं।

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

ये भी पढ़े : जिलाधीश ने कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट https://rewariupdate.com/?p=21978

About the Author