अब दिल्ली से पानीपत के बीच की दूरी होगी कम, 217 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा एक और हाईवे

हरियाणा में सड़को का जाल बिछता ही जा रहा है.बीती 19 जुलाई को भी केन्द्रीय सड़क एवम् परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुग्राम और रेवाड़ी की जनता को 2 नए हाईवे की सौगात दी थी. गुरुग्राम में सोहना एलिवेटेड हाईवे ...

हरियाणा में सड़को का जाल बिछता ही जा रहा है.बीती 19 जुलाई को भी केन्द्रीय सड़क एवम् परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुग्राम और रेवाड़ी की जनता को 2 नए हाईवे की सौगात दी थी. गुरुग्राम में सोहना एलिवेटेड हाईवे की सौगात दी और रेवाड़ी में रेवाड़ी-अटेली हाईवे की सौगात दी गई थी. वहीं अब हरियाणा स्टेट रोड़ डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा पानीपत से दिल्ली बार्डर तक जाने वाली सड़कों की हालत को सुधारा जा रहा है. जर्जर हालत में जा चुकी इन सड़कों को उखाड़ कर दोबारा से रोड़ा- मिट्टी डाला जा रहा है. दिल्ली पैरलल नहर किनारे से गुजरने वाली इस सड़क को रिलीफ हाइवे का नाम दिया गया है.

 

कितनी आएगी लागत

highway

दिल्ली पैरलल नहर किनारे से गुजरने वाली इस सड़क को रिलीफ हाइवे का नाम दिया गया है. इस हाइवे के निर्माण पर करीब 217 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च होगी. इस योजना के तहत पानीपत से सोनीपत जिले के गांव बड़वासनी तक नई सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है.

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

 

जानकारी के लिए बता दें कि HSRDC द्वारा सड़कों के सुधारीकरण का कार्य जारी है. इस हाइवे के निर्माण से जहां लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी तो वहीं सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी. इस हाइवे के निर्माण के लिए अधिकृत एजेंसी द्वारा पहले मिट्टी उखाड़ कर रोड़ लेवलिंग का काम किया गया है और फिर लेयर डालने का काम शुरू किया जाएगा.

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

इसके साथ ही 2 नहरों के बीचो-बीच बनने वाले इस हाइवे पर सड़क के दोनों तरफ लोहे की ग्रिल लगाई जाएगी. कहीं- कहीं ज़रुरत के अनुसार, सीसी की ग्रिल भी बनाई जाएगी. इस हाइवे पर 3 पुल लोहे के और एक पुल आरयूबी का बनाया जाएगा. दिल्ली आवागमन करने वाले वाहन चालकों के लिए एक और खुशखबरी है कि इस रोड़ पर टोल टैक्स नही लिया जाएगा यह रोड़ टोल फ्री रोड़ रहेगा.

 

 

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author