रेवाड़ी में भी NIA Raid , गोगामेड़ी हत्याकांड की जाँच के चलते हरियाणा और राजस्थान में कई जगह छापेमारी

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में एनआईए जाँच कर रही है। बुधवार को सुबह एनआईए की टीम ने राजस्थान और हरियाणा के दो दर्जनभर स्थानों पर रेड की है। जिनमें रेवाड़ी के दो स्थानों पर ...

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में एनआईए जाँच कर रही है। बुधवार को सुबह एनआईए की टीम ने राजस्थान और हरियाणा के दो दर्जनभर स्थानों पर रेड की है। जिनमें रेवाड़ी के दो स्थानों पर एनआईए (NIA Raid )की टीम ने रेड की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गोगामेड़ी हत्याकांड की जाँच के चलते नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA Raid ) ने ये रेड्स की है।

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

अकेले महेद्रगढ़ जिले के 7 स्थानों पर छानबीन की जा रही है। क्योंकि जयपुर में गोगामेड़ी हत्याकांड का शूटर नितिन फौजी दौंगड़ा जाट गाँव का रहने वाला है। वहीं अगर रेवाड़ी की बात करें तो रेवाड़ी में सती कॉलोनी स्थित महेश सैनी गैंगस्टर और भांडोर में नीरज के घर एनआईए टीम ने रेड (NIA Raid )की है।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

महेश सैनी गैंगस्टर पर कई आपराधिक मामले दर्ज है। जो पैरोल पर बाहर आने के बाद से ही फरार चल रहा है। कुछ समय पहले महेश की प्रॉपर्टी अटैक करने के भी कोर्ट ने आदेश दिये थे। महेश के घर सुबह शुरू हुई छापेमारी करीबन 7 घंटे चली। जिसके बाद दो बैग टीम अपने साथ लेकर गई है।

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

जानकारी के मुताबिक महेश और नीरज दोनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में रहे है और इसी के चलते रेवाड़ी के इन दो स्थानों पर आज रेड (NIA Raid ) की कार्रवाई की गई है। हालाँकि अधिकारी तौर पर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

About the Author