Haryana News: हरियाणा के जींद जिले के जोगेंद्र नगर में मंगलवार शाम 24 वर्षीय साहिल की चाकुओं से हत्या कर दी गई। साहिल की शादी को महज 13 दिन ही हुए थे। यह घटना तब हुई जब वह अपने घर के बाहर गली में बैठा था।
जानकारी के अनुसार, कॉलोनी का युवक अनिल अचानक वहां पहुंचा और बिना किसी स्पष्ट कारण साहिल पर चाकू से हमला कर दिया।
अनिल ने साहिल के पेट पर वार किया, लेकिन साहिल ने बचाव करते हुए छलांग लगाई, जिससे चाकू उसकी जांघ में लगा। गंभीर रूप से घायल साहिल ने शोर मचाया, जिससे परिवार के सदस्य मौके पर आए। घायल साहिल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।








