New Flyover: गुरुग्राम के इस चौक पर बनेगा नया फ्लाईओवर, ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

New Flyover: साइबर सिटी गुरुग्राम में ट्रैफिक संचालन को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दादी सती चौक पर प्रस्तावित फ्लाईओवर बनाने की योजना की नए सिरे से डीपीआर तैयार की जाएगी। गुरुग्राम ...

New Flyover: साइबर सिटी गुरुग्राम में ट्रैफिक संचालन को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दादी सती चौक पर प्रस्तावित फ्लाईओवर बनाने की योजना की नए सिरे से डीपीआर तैयार की जाएगी। गुरुग्राम मेट्रो डिवलपमेंट अथॉरिटी ने इस मामले में सलाहकार कंपनी को दिशा- निर्देश जारी कर दिए हैं।

नए सिरे से तैयार होगी DPR
GMDA द्वारा पहले तैयार की गई डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार इस फ्लाईओवर निर्माण कार्य पर 59 करोड़ रुपये खर्च आना था, लेकिन सलाहकार कंपनी की तरफ से 83 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाई गई है। यह हरियाणा सरकार की प्रशासनिक मंजूरी स 24 करोड़ रुपये अधिक है। ऐसे में इस कंपनी को नए सिरे से डीपीआर तैयार करने के आदेश दिए हैं।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा
द्वारका एक्सप्रेसवे से दादी सती चौक होते हुए आईएमटी मानेसर तक रोड जाता है। द्वारका एक्सप्रेसवे पर 3-3 लेन के अंडरपास है। ऐसे में वाहनों को दादी सती चौक पर भारी भरकम जाम लग जाता है।

लोगों को परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए GMDA ने इस बिजी रहने वाले चौक पर फ्लाईओवर निर्माण की योजना बनाई है। ये फ्लाईओवर 3- 3 लेन का बनाया जाएगा। इससे वाहन चालकों की आवाजाही बेहद आसान हो जाएगी।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

GMDA द्वार दादी सती चौक से लेकर आईएमटी मानेसर तक नई सड़क बनने जा रही है। 3-3 लेन की मुख्य सड़क के अलावा दोनों और 2-2 लेन की सर्विस रोड, फुटपाथ और साइकिल ट्रैक का निर्माण कार्य किया जाना है।

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

 

About the Author