New Expressway: हरियाणा के लिए खुशखबरी, सीधा पहुंच सकेंगे जम्मू, तीन नए नेशनल हाईवे को मिली मंजूरी

New Expressway: हरियाणा और पंजाब में भारतमाला परियोजना के तहत तीन नए हाईवे बनने जा रहे हैं। ये नेशनल हाईवे बनने के बाद लोगों का सफर आसान तो होगा ही, साथ ही जमीन की कीमतें भी बढ़ जाएंगी। यह हाईवे ...

New Expressway: हरियाणा और पंजाब में भारतमाला परियोजना के तहत तीन नए हाईवे बनने जा रहे हैं। ये नेशनल हाईवे बनने के बाद लोगों का सफर आसान तो होगा ही, साथ ही जमीन की कीमतें भी बढ़ जाएंगी।

यह हाईवे पानीपत से डबवाली, हिसार से रेवाड़ी और अम्बाला से दिल्ली हाईवे के बीच बनाए जा रहे हैं। केंद्र ने इन तीनों नेशनल हाईवे के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे जीटी रोड पर लगने वाले भारी ट्रैफिक से लोगों को निजात मिलेगा। साथ ही हरियाणा और पंजाब के इलाकों में जमीन की कीमतों में भी इजाफा हो सकता है, जिससे जमींदारों को काफी फायदा होगा।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर भी होगा आसान

वहीं अंबाला और दिल्ली के बीच नया हाईवे बनने के बाद चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच की यात्रा का समय 2 से 2.5 घंटे तक कम हो जाएगा। ये हाईवे यमुना के किनारे से होकर गुजरेगा। इसके अलावा पानीपत से डबवाली तक बनने वाला दूसरा हाईवे विभिन्न शहरों से होकर गुजरेगा। जिनमें डबवाली, कालांवाली, रोरी, सरदूलगढ़, हंसपुर, रतिया, भूना, सन्याणा, उकलाना, लितानी, उचाना, नगूरां और शिठोन जैसे इलाके शामिल है। इससे हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर तक यातायात बेहतर होगा।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

जल्द जारी होंगे टेंडर

जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अब इस परियोजना से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगा। रिपोर्ट की मंजूरी के बाद, टेंडर जारी किए जाएंगे और हाईवे निर्माण प्रक्रिया की शुरुआत होगी। जल्द ही एनएचएआई के अधिकारी Detailed Project Report (DPR) तैयार करना शुरू करेंगे।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

 

About the Author