Haryana: हरियाणा में इतने दिन में मिलेगा नया बिजली कनेक्शन, समय सीमा हुआ तय

Haryana News : हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अब उपभोक्ताओं को नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली कनेक्शन देने की समय-सीमा निर्धारित कर दी है। नई ...

Haryana News : हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अब उपभोक्ताओं को नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली कनेक्शन देने की समय-सीमा निर्धारित कर दी है।

नई टाइमलाइन निर्धारित

news 2025 02 24T151036.933

HERC द्वारा जारी नई समय-सीमा के तहत अब मेट्रोपॉलिटन शहरों में उपभोक्ताओं को पूर्ण आवेदन जमा करने के तीन दिनों के भीतर बिजली कनेक्शन प्राप्त होगा जबकि नगर क्षेत्रों में यह कनेक्शन 7 दिनों के भीतर प्रदान किया जायेगा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कनेक्शन प्राप्त करने की समय- सीमा 15 दिनों की रखी गई है।

Haryana civic elections 2026: Voting in 7 cities on May 10, know the full schedule
Haryana निकाय चुनाव 2026: 10 मई को 7 शहरों में मतदान, जानें पूरा शेड्यूल

HERC के चेयरमैन नंद लाल शर्मा और सदस्य मुकेश गर्ग ने बताया कि बिजली आपूर्ति संहिता में महत्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं। इस बदलाव का उद्देश्य बिजली विभाग की कार्यप्रणाली में अधिक त्वरता लाते हुए उपभोक्ताओं को कम समय में अधिक संतुष्टि और राहत प्रदान करना है।

अधिकारी की होगी जवाबदेही

चेयरमैन नन्द लाल शर्मा ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारी यदि निर्धारित समय अवधि में उपभोक्ताओं को बिजली के कनेक्शन प्रदान नहीं कर पाते तो उनकी जवाबदेही तय की जाएगी।

NHM Haryana's leave process is online, immediate information will be available through SMS
Haryana: NHM हरियाणा में अवकाश प्रक्रिया हुई ऑनलाइन, SMS से मिलेगी तुरंत सूचना

उन्होंने कहा कि हरियाणा के बिजली निगम अपनी कार्यप्रणाली में सुधार के चलते अब घाटे से उबरकर लाभ की स्थिति में पहुंच चुके हैं लेकिन कई कार्यालय अभी भी ऐसे हैं, जिनकी कार्यप्रणाली के चलते पूरे बिजली विभाग को सरकार व उपभोक्ताओं के निशाने पर रहना पड़ता है। इनपर विशेष रूप से निगरानी रखते हुए सुधार के प्रयास किए जाएंगे।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form
About the Author