गठबंधन तोड़कर नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाने से भाजपा को मिलेगा फायदा !  

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हरियाणा में बड़ा राजनीतिक बदलाव हो गया है। हरियाणा में भाजपा जजपा का गठबंधन टूट चुका है। मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और भाजपा ने नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाया ...

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हरियाणा में बड़ा राजनीतिक बदलाव हो गया है। हरियाणा में भाजपा जजपा का गठबंधन टूट चुका है। मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और भाजपा ने नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाया है। अब नायब सैनी के मंत्री मंडल का गठन होने का इंतजार है।

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

नायब सैनी कुरुक्षेत्र से सांसद है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खास है। हाल में ही भाजपा ने नायब सैनी को प्रदेश संगठन की ज़िम्मेदारी सौंपते हुये प्रदेशाध्यक्ष बनाया था। जिसके बाद अब मुख्यमंत्री की ज़िम्मेदारी दी है। लोकसभा चुनाव से पहले इस बदलाव को भाजपा की चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

साथ ही जजपा से गठबंधन तोड़ने का भी भाजपा को फायदा मिलेगा, सही वजह है कि शायद एक रणनीति के तहत गठबंधन तोड़ दिया। क्योंकि कॉंग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा, इनेलो से अभय चौटाला और जजपा से दुष्यंत चौटाला जाट चेहरा है। भाजपा-जजपा का गठबंधन टूटने के बाद जाटों वोटर्स डिवाइड होंगे और भाजपा को चुनाव में फायदा मिलेगा।

Commonwealth Games: Haryana athletes won 10 medals; Aarti Singh Rao extended her congratulations.
Commonwealth Games: हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक, आरती सिंह राव ने दी शुभकामनाएं

कयास लगाए जा रहे है कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को करनाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतार सकती है। क्योंकि अभी हरियाणा की लोकसभा सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

About the Author