National Inspire Award: हरियाणा की बेटी के आइडिया का नेशनल इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ चयन, पिछले साल भेजा था आइडिया

National Inspire Award: हरियाणा के रोहतक शहर के सेक्टर 36 की निवासी भूमिका के आइडिया का चयन नेशनल इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। यह आइडिया उन्होंने पिछले साल की शुरुआत में भेजा था, जब वह मोखरा स्थित माॅडल स्कूल ...

National Inspire Award: हरियाणा के रोहतक शहर के सेक्टर 36 की निवासी भूमिका के आइडिया का चयन नेशनल इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। यह आइडिया उन्होंने पिछले साल की शुरुआत में भेजा था, जब वह मोखरा स्थित माॅडल स्कूल संस्कृति स्कूल में कक्षा 10वीं की पढ़ाई कर रही थी।

मोखरा स्थित मॉडल संस्कृति स्कूल में पीजीटी शिक्षक के पद पर कार्यरत भूमिका के पिता परविंदर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी ने दिव्यांग और बीमार लोगों के लिए वाहन के अंदर घूमने वाली सीट का आइडिया ऑनलाइन भेजा था।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

परविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें अभी 3 दिन पहले ही लेटर मिला है, जिसमें लिखा गया है कि आपका आइडिया इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता के तहत नेशनल स्तर पर चयनित हुआ है।

दिव्यांग लोगों को होगा फायदा

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

भूमिका ने बताया कि दिव्यांग हो या फिर किसी बीमार व्यक्ति को यदि बाहर जाना है, तो उसके सामने गाड़ी में बैठने से लेकर अन्य कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती है। ऐसे में वाहन के अंदर सीट को इस तरह से डिजाइन किया जाए कि बैठते समय बटन दबाते ही सीट बाहर आ जाए।

कक्षा ग्यारहवीं उत्तीर्ण कर चुकी भूमिका ने बताया कि एक बार स्कूल जाने के दौरान उसने देखा कि बीमार व्यक्ति को गाड़ी में बैठाते समय काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

तभी उसने सोचा कि क्यों न मरीज को, जिस सीट पर बैठाया जा रहा है, उसे ऐसे तैयार किया जाए कि वह बाहर आ जाए। तभी उसके दिमाग में इस हिसाब से कोई आइडिया तैयार करने की योजना बनने लगी।

About the Author