Monsoon Update: हरियाणा में कब दस्तक देगा मानसून, फटाफट करें चेक

Monsoon Update: हरियाणा में 5 दिन तक लगातार बारिश और आंधी के बाद मौसम सामान्य होने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल मानसून अपने निर्धारित समय पर दस्तक देगा। मानसून आमद 28 जून से शुरु होकर 3 ...

Monsoon Update: हरियाणा में 5 दिन तक लगातार बारिश और आंधी के बाद मौसम सामान्य होने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल मानसून अपने निर्धारित समय पर दस्तक देगा। मानसून आमद 28 जून से शुरु होकर 3 जुलाई तक पूरी हरियाणा में फैल जाती है। हालांकि पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून का असर दिखाई दे रहा है, लेकिन हरियाणा में इसके पहले आने की कोई संभावना नहीं है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून के निर्धारित समय पर आने की संभावना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानसून राज्य मं 3 अलग-अलग दिशाओं- दिल्ली , राजस्थान और उत्तराखंड में प्रवेश कर सकता है। जो मुख्यत हवा की दिशा पर निर्भर करता है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

मौसम विभाग के मुताबिक इस साल मानसून सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है। मानसून पर्व की बारिश ने पहले की कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मई महीने में हुई बारिश ने पिछले 17 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्री-मानसून गतिविधियां आगामी मानसून के लिए सकारात्मक संकेत हैं।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

About the Author