Monsoon Update: देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून में क्यों देरी हो रही है इसको लेकर भारतीय मौसम विभाग ने ताजा अपडेट दिया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कोई सिस्टम नहीं बन पा रहा है। इस कारण मानसून के आने में देरी हो रही है। मानसून में देरी की वजह से खेती पर भ असर दिख रहा है।
कब तक मानसून देगा दस्तक?
मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 12 से 18 जून के बीच शुरु हो सकता है। मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार 12-13 जून को बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बन सकता है। हालांकि अलग-अलग मॉडल की वजह से कुछ अनिश्चितताएं भी हैं।
मौसम विभाग ने मानसून के फिर से शुरु होने के बाद मध्य भारत, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अच्छी बरसात होगी। IMD का कहना है कि मानसून की प्रगति के लिए बारिश का वितरण बहुत जरुरी है।








