Monsoon 2025: साल 2025 में मानसून केरल में 24-25 मई तक पहुंच सकता है, जो 2009 के बाद सबसे जल्दी आगमन होगा। IMD ने सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान जताया है, जिससे कृषि और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सकती है।
मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon 2025) अगले 4-5 दिनों में केरल पहुंच सकता है। इसका मतलब है कि इस बार मानसून सामान्य तारीख 1 जून से पहले ही दस्तक देगा यानी 24-25 मई तक। अगर ऐसा होता है, तो यह 2009 के बाद मानसून की सबसे जल्दी एंट्री मानी जाएगी। 2009 में भी मानसून 23 मई को केरल पहुंचा था।
इस बार जल्दी क्यों आ रहा मानसून?
IMD के अनुसार, “स्थिति मानसून के अनुकूल बन रही है। इससे अगले 4-5 दिनों में केरल में मानसून की एंट्री हो सकती है।” पहले विभाग ने मानसून के 27 मई तक पहुंचने की संभावना जताई थी, लेकिन अब मॉडलों के आधार पर यह तारीख और पहले खिसकती दिख रही है।








