Haryana: हरियाणा में मंत्री की पायलट गाड़ी ट्रक से टकराई, 3 पुलिसकर्मी घायल

Haryana News: हरियाणा के लोक निर्माण (PWD) मंत्री रणबीर गंगवा के काफिले की पायलट गाड़ी एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसा गुरुवार रात करीब 2 बजे हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गांव गढ़ी के पास हुआ। इस दुर्घटना में ...

Haryana News: हरियाणा के लोक निर्माण (PWD) मंत्री रणबीर गंगवा के काफिले की पायलट गाड़ी एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसा गुरुवार रात करीब 2 बजे हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गांव गढ़ी के पास हुआ। इस दुर्घटना में पायलट गाड़ी में सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंत्री रणबीर गंगवा रात 1 बजे नारनौल से होते हुए हिसार की ओर जा रहे थे। उनके काफिले को हांसी जिला पुलिस की पीसीआर गाड़ी गांव गढ़ी से लेकर रामायण टोल प्लाजा तक एस्कॉर्ट कर रही थी। टोल प्लाजा पर काफिला छोड़ने के बाद यह गाड़ी रोहतक की ओर लौट रही थी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

जब यह गाड़ी गढ़ी बस स्टैंड के पास पहुंची, तो सामने चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेकर पर ब्रेक लगा दी। इससे पीछे चल रही पायलट गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रक से जोरदार टक्कर में आ गई।

इस हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें से दो को हांसी से हिसार रेफर किया गया है, जबकि एक घायल पुलिसकर्मी का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author