राज्यमंत्री ओपी यादव ने ग्राम सचिव को किया सस्पेंड

रेवाड़ी जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक का आयोजन आज केएलपी कॉलेज में किया गया. जहाँ बैठक की अध्यक्षता कर रहे राज्यमंत्री ओपी यादव ने एक परिवादी की शिकायत पर ग्राम सचिव को सस्पेंड करने के आदेश जारी किये ...

रेवाड़ी जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक का आयोजन आज केएलपी कॉलेज में किया गया. जहाँ बैठक की अध्यक्षता कर रहे राज्यमंत्री ओपी यादव ने एक परिवादी की शिकायत पर ग्राम सचिव को सस्पेंड करने के आदेश जारी किये है. ग्राम सचिव पर आरोप है कि उसने गाँव में कार्य कराकर ठेकेदार की पेमेंट जानबूझकर जारी नहीं की.

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

आपको बता दें कि कृष्ण नाम के ठेकेदार ने कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिकायत करते हुए कहा था कि ग्राम सचिव और पंचायत के कहने पर उसने गाँव राजपुरा खालसा के पंचायत भवन में 3 लाख 26 हजार का टीनशैड का कार्य कराया था. लेकिन अब ग्राम सचिव निशा प्रस्ताव पास करके उसके पैसे जारी नहीं कर रही है. जबकि ग्राम सभा में भी ये प्रस्ताव पास किया जा चूका है. जिसकी शिकायत उन्होंने सभी अधिकारियों को भी की लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया.

 

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

जिसके बाद आज ठेकेदार ने सामाजिकता एवं अधिकारिता मंत्री ओपी यादव के सामने शिकायत रखी और मंत्री ने भी संज्ञान लेते हुए ग्राम सचिव निशा को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए है. बैठक के दौरान जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी से भी जवाब तलब किया गया. जहाँ पंचायत अधिकारी ने कहा कि जबतक प्रस्ताव पास नहीं किया जाता वो पेमेंट जारी नहीं कर सकते. जिसके जवाब में मंत्री ने कहा कि ठेकेदार पागल है जो बिना किसी के कहने पर पंचायत घर में टीन शैड लगाने चला गया.

बहराल इस मामले में मंत्री ने संज्ञान लेते हुए ग्राम सचिव के खिलाफ एक्शन लेने के आदेश तो दे दिए है. लेकिन ये दर्शाता है कि कैसे अधिकारी लोगों को परेशान कर रहे है.

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

 

About the Author