MGNREGA: हरियाणा के मनरेगा श्रमिकों को अब मिलेगा 357 रुपए दैनिक मेहनताना, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने की बढ़ोतरी

MGNREGA: रेवाड़ी डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में काम करने वाले श्रमिकों को प्रतिदिन मिलने वाले दैनिक वेतन में बढ़ोतरी की है। बचपन का दोस्त ही निकला ...

MGNREGA: रेवाड़ी डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में काम करने वाले श्रमिकों को प्रतिदिन मिलने वाले दैनिक वेतन में बढ़ोतरी की है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

मनरेगा श्रमिकों को दैनिक वेतन में अब मिलेंगे 357 रुपए

MGNREGA

मनरेगा मजदूरों को केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। इससे ग्रामीण विकास में तेजी आएगी। दैनिक वेतन में बढ़ोतरी के तहत हरियाणा के मनरेगा (MGNREGA) श्रमिकों को दैनिक वेतन में अब 357 रुपए मिलेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार मजदूरों व कामगारों के हक के लिए सदैव प्रयासरत है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

दैनिक वेतन में 26 रुपए के हिसाब से बढ़ोतरी

डीसी ने बताया कि हरियाणा प्रदेश में इससे पहले मनरेगा (MGNREGA) मजदूरों को हरियाणा में 331 रुपए प्रतिदिन दिए जाते रहे हैं। लेकिन अब मनरेगा के तहत काम करने वाले श्रमिकों को अब प्रतिदिन के हिसाब से 357 रुपये मिलेंगे। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा हरियाणा प्रदेश के मनरेगा (MNREGA) में काम करने वाले श्रमिकों के लिए दैनिक वेतन में 26 रुपए के हिसाब से बढ़ोतरी की है।  उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गरीब परिवारों को रोजगार उपलब्ध करवाते हुए मनरेगा योजना के तहत ग्रामीण विकास से संबंधित अनेक विकास कार्य करवाए जाते हैं।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author