Metro Train: हरियाणा के अंबाला से चंडीगढ़ के बीच चलेगी मेट्रो, यात्रियों को होगा फायदा

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी के विकास में केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कई परियोजनाओं को स्वीकृति दी और विकास कार्यों में कोई बाधा नहीं ...

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी के विकास में केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने कई परियोजनाओं को स्वीकृति दी और विकास कार्यों में कोई बाधा नहीं आने दी। श्री विज आज अंबाला छावनी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में होली के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल के आगमन पर भाजपा नेताओं को संबोधित कर रहे थे।

rewari politics
Rewari Politics: Deepika Yadav का Video क्यों हटाया गया? Manoj Yadav ने AI फोटो बताया

विज ने श्री मनोहर लाल के समक्ष अंबाला से चंडीगढ़ तक मेट्रो ट्रेन चलाने की मांग उठाई, जिस के बनने से लाखों लोगों को लाभ होगा। उन्होंने अंबाला के डोमेस्टिक एयरपोर्ट के लिए 130 करोड़ रुपये स्वीकृत कराने में केंद्रीय मंत्री के सहयोग की सराहना की।

विज ने बताया कि अंबाला छावनी की जनता ने 32 में से 25 पार्षदों को जिताकर अपना समर्थन जताया है। उन्होंने पार्षदों से जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने का आह्वान किया।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

About the Author