Manjhawali Bridge: हरियाणा के फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा का सफर होगा आसान, मार्च में शुरू होगा मंझावली पुल

Manjhawali bridge: हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। बताया जा रहा है कि मार्च से मंझावली पुल शुरू जाएगा। इसके शुरू होने से फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के बीच यात्रा करने वालों का सफर आसान हो जाएगा और ...

Manjhawali bridge: हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। बताया जा रहा है कि मार्च से मंझावली पुल शुरू जाएगा। इसके शुरू होने से फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के बीच यात्रा करने वालों का सफर आसान हो जाएगा और उन्हें कई घंटों के जाम से छुटकारा मिलेगा।

जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद के सफर को आसान बनाने के लिए 24 किलोमीटर लंबी परियोजना का कार्य जारी है। इस परियोजना के चलते गांव मंझावली में यमुना नदी पर 630 मीटर लंबे पुल का काम पूरा हो चुका है।

Haryana civic elections 2026: Voting in 7 cities on May 10, know the full schedule
Haryana निकाय चुनाव 2026: 10 मई को 7 शहरों में मतदान, जानें पूरा शेड्यूल

खबरों की मानें, तो पुल को फरीदाबाद से जोड़ने के लिए 20 किलोमीटर लंबी और उत्तर प्रदेश की सीमा में चार KM लंबी सड़क का काम पूरा कर लिया गया है। अब पुल को चौड़ा करने का काम जारी है। इस पुल का निर्माण 122 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।

इसके अलावा मंझावली, चिरसी में बाईपास सड़क का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही नोएडा के अट्टा के पास से नोएडा-ग्रेटर नोएडा से गुजर रहे यमुना एक्सप्रेस वे को जोड़ने का भी काम किया जा रहा है।

NHM Haryana's leave process is online, immediate information will be available through SMS
Haryana: NHM हरियाणा में अवकाश प्रक्रिया हुई ऑनलाइन, SMS से मिलेगी तुरंत सूचना

अधिकारियों दावा है कि इसे भी मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद से वाहन चालकों को यात्रा करने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

PWD के अधिकारियों का कहना है कि मार्च में पुल के शुरू होने के बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में यातायात का दबाव कम होगा। इससे लोग जाम से बच सकेंगे।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

About the Author