बावल IMT में पत्थर से सिर कुचलकर शख्स की हत्या

रेवाड़ी के बावल औद्यौगिक क्षेत्र में खून से सनी हुई हालत में एक शख्स का शव मिला है. शख्स के सिर में पत्त्थर मारकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है. सूचना के बाद मौके पर  पहुँची पुलिस ...

रेवाड़ी के बावल औद्यौगिक क्षेत्र में खून से सनी हुई हालत में एक शख्स का शव मिला है. शख्स के सिर में पत्त्थर मारकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है. सूचना के बाद मौके पर  पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है. पुलिस शव की शिनाख्त को लेकर प्रयास कर रही है.

जानकारी के मुताबिक दिल्ली जयपुर हाइवे स्थित बावल औद्यौगिक क्षेत्र की ग्रीन बेल्ट में एक शख्स का शव पड़े होने की पुलिस को सुचना मिली थी. सुचना के बाद कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुँची. पुलिस की प्राथमिक जाँच में सामने आया है कि पत्त्थर से सिर को कुचलकर हत्या की उस वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस को मौके से शव के साथ खून से सना हुआ पत्थर भी मिला है. जिस से हत्या की गई है.

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

इस मामले में कसौला थाना पुलिस का कहना है कि शव की पहचान के लिए कोशिश की जा रही है. जिसके लिए आसपास की औद्यौगिक इकाइयों और रिहाशी इलाकों में पहचान के लिए कोशिश की जायेगी.

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. और ये जाँच कर रही है कि शव किसका है और हत्या किसने और क्यों की. यहाँ आपको बता दें कि बावल के आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों में तीन अज्ञात शव मिल चुके है. जिन मामलों में भी पुलिस के हाथ अभी कुछ नहीं लगा है.

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

About the Author