Haryana: हरियाणा के नूंह जिले में बड़ा हादसा: मकान गिरने से दो मासूमों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले के रीठट गांव में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्य मलबे में दब गए, जिनमें दो बच्चों ...

Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले के रीठट गांव में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्य मलबे में दब गए, जिनमें दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

घटना शनिवार देर रात करीब 1 बजे की है। गांव निवासी 40 वर्षीय सलीम अपने पक्के मकान में पत्नी फरहाना (38 वर्ष) और तीन बच्चों उमर मोहम्मद, सलमान (5 वर्ष) व नायरा के साथ सो रहा था। अचानक मकान के पिछले हिस्से की दीवार ढह गई, जिससे पूरी छत भी गिर गई और परिवार के सभी सदस्य मलबे में दब गए।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

गांव के लोगों ने तुरंत मलबा हटाने का काम शुरू किया और दबे हुए सभी पांच लोगों को बाहर निकाला। लेकिन जब तक मदद पहुंची, तब तक उमर मोहम्मद और उसकी बहन नायरा की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

सलीम, फरहाना और 5 वर्षीय सलमान गंभीर रूप से घायल पाए गए। तीनों को तुरंत नल्हड़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। सलमान की हालत अत्यंत नाजुक देख उसे दिल्ली के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। सलीम और फरहाना का इलाज नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में जारी है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author