Kal Ka Mosam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

Kal Ka Mosam: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में कल शाम को बारिश हुई। बारिश के कारण मौसम के मिजाज में बदलाव देखा गया है। आज यानी 14 मई को भी कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने ...

Kal Ka Mosam: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में कल शाम को बारिश हुई। बारिश के कारण मौसम के मिजाज में बदलाव देखा गया है। आज यानी 14 मई को भी कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 50KM प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेगी।

देश के कई क्षेत्रों को प्रभावित करेगा तूफानी मौसम
मौसम विभाग के अनुसार तूफानी मौसम देशभर में कई क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। इससे दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। जबकि असम, मेघालय और पश्चिमी घाट के कुछ हिस्सों समेत कई राज्यों में गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

मौसम विभाग ने असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इसी तरह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है।

दिल्ली से सटे इलाकों में हो सकती है तेज बारिश

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के पास के इलाकों में तेज बारिश के आसार है। ये चेतावनी दी गई है कि शहर के निचले इलाकों में जल भराव और सड़कें जलमग्न हो सकती और बिजली भी कट सकती है। शाम के समय यात्रा करने वालों को बारिश का सामना करना पड़ सकता है। IMD ने लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

इसके साथ ही IMD ने राजस्थान, ओडिशा और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतवानी दी है। कुछ इलाकों में हवा की गति 50-60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। ऐसे ही तेलंगाना में ओलावृष्टि की संभावना है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

 

About the Author