Kal Ka Mosam: हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mosam: हरियाणा में गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। मौसम विभाग ने हरियाणा में 2 दिन के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत प्रदेश में लू चलेगी। मौसम विभाग ने लू को ...

Kal Ka Mosam: हरियाणा में गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। मौसम विभाग ने हरियाणा में 2 दिन के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत प्रदेश में लू चलेगी। मौसम विभाग ने लू को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

हरियाणा का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। जिसके चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हीटवेव के अलर्ट को देखते हुए फतेहाबाद में स्कूलों का समय भी बदल गया है।

मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने 20 मई को हरियाणा के 12 जिलों सिरसा, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं रातें भी गर्म रहने वाली है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

वहीं 21 मई को हरियाणा के 13 जिलों सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है।

लेकिन 22 मई को मौसम सामान्य रहने वाला है। 23 मई को प्रदेश के तीन जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में मौसम बदलेगा। इसके तहत बादल छाए रहने, गरज और चमक के साथ हवाएं चलने की संभावना है।

हरियाणा में सबसे गर्म रहा हिसार

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

हरियाणआ के अधिकतम तापमान में सोमवार को 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है। इधर, हिसार प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। हिसार का अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author