Kal Ka Mosam: हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mosam: हरियाणा में मानसून से पहले गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरु कर दिया है। लू के थपेड़ों ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने कल को लेकर मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। ...

Kal Ka Mosam: हरियाणा में मानसून से पहले गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरु कर दिया है। लू के थपेड़ों ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने कल को लेकर मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जानें कल हरियाणा में मौसम कैसा रहने वाला है।

मौसम विभाग ने हरियाणा में 13 जून तक इसी तरह मौसम बने रहने की संभावना जताई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 13 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने के आसार है।

उत्तर-पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलेगी
डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि 13 जून तक उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के आसार है जो गर्म और खुश्क होने से दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी से बीच-बीच में हल्के बादल और धूलभरी हवाएं चलने के आसार है। लेकिन 14 जून को हवाओं में बदलाव पश्चिमी से उत्तर पूर्वी होने की संभावना है जिसे वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने व आंशिक बादलवाई आने की संभावना है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

हरियाणा में 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 10 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और रोहतक में ओरेंज अलर्ट। बाकी हरियाणा में यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने 11 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और रोहतक में ओरेंज अलर्ट। बाकी हरियाणा में येलो अलर्ट जारी किया है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

मौसम विभाग ने 12 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, सोनीपत, चरखीदादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात और महेंद्रगढ़ में येलो अलर्ट और बाकी हरियाणा में मौसम सामान्य रहेगा।

मौसम विभाग ने 13 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, अंबाला, यमुनानगर और करनाल में येलो अलर्ट और बाकी हरियाणा में मौसम साफ रहेगा।

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author