Kal Ka Mosam: हरियाणा में गर्मी आसमान से आग की तरह बरस रही है। इस गर्मी में लोगों को घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग ने आज 14 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया था। कल को लेकर भी मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। जानिए कल कैसा मौसम रहने वाला है।
इन जिलों में लू का ऑरेंज और यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात के लिए हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के 4 जिलों पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और सोनीपत में हीटवेव का यलो अलर्ट है।
आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 23 मई को यमुनानगर और पंचकूला में बारिश की संभावना जताई है। वहीं 24 मई को प्रदेश के 4 जिलों अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व पंचकूला में 25 प्रतिशत तक बारिश के आसार है।
मौसम विभाग ने 25 मई को प्रदेश के 15 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में 25 फीसदी बारिश की संभावना है, वहीं अन्य 7 जिलों में मौसम ड्राई रहेगा।रेवाड़ी शॉपिंग








