Kaithal New Car Accident: हरियाणा के कैथल में हवा में उछलकर ईंटों पर पलटी तेज रफ्तार कार, इंग्लैंड से आए युवक की मौत

Kaithal New Car Accident:  हरियाणा के कैथल में सोमवार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार कार हवा में उछलकर ईंटों के ढेर पर जाकर पलट गई। इस हादसे में 18 साल के लड़के की मौके ...

Kaithal New Car Accident:  हरियाणा के कैथल में सोमवार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार कार हवा में उछलकर ईंटों के ढेर पर जाकर पलट गई। इस हादसे में 18 साल के लड़के की मौके पर ही मौत हो गई है। जबिक, उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सीवन गांव निवासी अनमोल सिंह के रूप में हुई है। वह इंग्लैंड में रहता था। बताया जा रहा है कि अनमोल अपने बाजू का ऑपरेशन कराने के लिए भारत आया हुआ था और उसके दोस्त ने 1 मार्च को ही नई स्विफ्ट कार खरीदी थी। सोमवार रात को अनमोल और उसका दोस्त साथ थे। कार अनमोल ही चला रहा था। दोस्त ने सीट बेल्ट लगाई हुई थी, जबकि अनमोल बिना सीट बेल्ट के ही कार ड्राइव कर रहा था।

Haryana civic elections 2026: Voting in 7 cities on May 10, know the full schedule
Haryana निकाय चुनाव 2026: 10 मई को 7 शहरों में मतदान, जानें पूरा शेड्यूल

बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे जब उनकी कार पोलड़ गांव के पास पहुंची तो सड़क में बने गड्‌ढे की वजह से कार अनियंत्रित हो गई। कार हवा में उछलकर सड़क किनारे रखी ईंटों के ढेर पर पलट गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि कार ईंटों के ढेर पर उलटी हो गई। इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को कार से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अनमोल को मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं कैथल के डोहर गांव निवासी अमोल का दोस्त बुरी तरह घायल हो गया है। जिसके चलते उसे अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

NHM Haryana's leave process is online, immediate information will be available through SMS
Haryana: NHM हरियाणा में अवकाश प्रक्रिया हुई ऑनलाइन, SMS से मिलेगी तुरंत सूचना

बताया जा रहा है कि अनमोल अपने माता-पिता के साथ इंग्लैंड में रहता था और वह वहां का परमानेंट रेजिडेंट (PR) था। इंग्लैंड में अनमोल की बाजू टूट गई थी। जिसका इलाज कराने के लिए वह भारत आया था।

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

About the Author