Jagjit Singh Dallewal: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की बिगड़ी तबीयत, 103 डिग्री हुआ बुखार

Jagjit Singh Dallewal: हरियाणा पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत बुधवार की रात बिगड़ गई है। जिसके चलते किसानों को डल्लेवाल की चिंता हो रही है और वो भगवान से उनके ठीक ...

Jagjit Singh Dallewal: हरियाणा पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत बुधवार की रात बिगड़ गई है। जिसके चलते किसानों को डल्लेवाल की चिंता हो रही है और वो भगवान से उनके ठीक रहने की प्रार्थना कर रहे हैं।

दरअसल, किसानों की मांगों को लेकर जगजीत सिंह डल्लेवाल पिछले 93 दिनों से अनशन पर बैठे हैं और आज उनके अनशन का 94वां दिन है। खबरों की मानें, तो बुधवार देर रात करीब 12 बजे अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ी गई। उन्हें तेज बुखार और ज्यादा ठंड लगने की वजह से कंपकंपी होने लगी। हालांकि, मौके पर मौजूद डॉक्टरों की टीम के प्रयासों से करीब 2 घंटे में स्थिति सामान्य हो पाई।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

इससे पहले बुधवार सुबह से ही किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का स्वास्थ्य बिगड़ रहा था। बुधवार सुबह करीब 5 बजे डल्लेवाल को तेज बुखार (103.6) भी हो गया था।

डल्लेवाल को ड्रिप लगाने के लिए नहीं मिल रही नस

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

बताया जा रहा है कि डल्लेवाल का बुखार उतारने के लिए उनके माथे पर ठंडे पानी की पट्टी रखी गई थी। वहीं उन्हें ड्रिप लगाने के लिए बाजू की नस भी नहीं मिल रही है। ऐसे में कुल मिलाकर जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत खराब है। जिसको लेकर डॉक्टर और किसान संगठन काफी चिंता में हैं।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author