Haryana: हरियाणा के इन जिलों में आज जमकर बरसेंगे बदरा, अलर्ट जारी

Haryana Weather: हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र ने पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया ...

Haryana Weather: हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र ने पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम के इस बदले मिजाज से कई इलाकों में भूस्खलन और जलभराव जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं।

बुधवार सुबह पंचकूला के मोरनी हिल्स क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण लैंडस्लाइड हो गया। इससे रायपुर रानी से मोरनी की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग बंद हो गया है। लैंडस्लाइड के चलते सड़क पर पेड़ गिर गए और भारी मात्रा में मिट्टी व पत्थर जमा हो गए हैं, जिससे पैदल रास्ता तक पूरी तरह बंद हो गया है।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

इससे पहले भी मोरनी से बड़ी शेर को जोड़ने वाली सड़क पर लैंडस्लाइड की घटना हो चुकी है, जिससे क्षेत्र में आवाजाही मुश्किल हो गई है।

बारिश के चलते मोरनी हिल्स से गुजरने वाली कोटी नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। इसमें हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश का पानी शामिल है, जिससे क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बनने की आशंका है।

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

वहीं अंबाला में बारिश के बाद एक सड़क दलदल में तब्दील हो गई, जिसमें एक इनोवा कार धंस गई। कार को निकालने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी।

भारी बारिश का असर केवल हरियाणा तक सीमित नहीं रहा। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर मंडी के पंडोह और दवाड़ा क्षेत्रों में मंगलवार रात लैंडस्लाइड हुआ। पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गिरीं, जिससे रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। सैकड़ों वाहन रात से ही जाम में फंसे हुए हैं और यातायात पूरी तरह ठप है।

Free Benefit Camp:Public welfare camps to begin on June 16; find out when and where to avail the benefits.
Free Benefit Camp: 16 जून से शुरू होंगे जनकल्याण शिविर, जानें कब और कहां मिलेगा लाभ

आईएमडी के अनुसार, 7 अगस्त के बाद प्रदेश में बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। अब तक इस मानसून सीजन में यमुनानगर जिले में सबसे अधिक जबकि कैथल जिले में सबसे कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

About the Author