Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज जमकर बरसेंगे बदरा, देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार सुबह से ही राज्य के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। अंबाला, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़ और जींद में सुबह हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की ...

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार सुबह से ही राज्य के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। अंबाला, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़ और जींद में सुबह हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि आज दोपहर 1 बजे तक हिसार, फतेहाबाद, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, जींद, कैथल, सिरसा, कुरुक्षेत्र और अंबाला जिलों में बारिश होने की संभावना है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, 5 अगस्त तक मानसून प्रदेश में सक्रिय बना रहेगा। इस दौरान अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

इससे पहले गुरुवार को भी हरियाणा के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। हिसार, गुरुग्राम, पानीपत, फरीदाबाद और सोनीपत में बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। गुरुग्राम की सड़कों पर भारी जलभराव देखने को मिला, कई वाहन पानी में फंसे नजर आए।

तेज बारिश के कारण जलनिकासी की व्यवस्था चरमरा गई। हिसार में विधायक सावित्री जिंदल के आवास और पानीपत में विधायक प्रमोद विज के घर में भी पानी घुस गया। इसने एक बार फिर राज्य में नालियों और जल निकासी व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author