Haryana: हरियाणा के फरीदाबाद से नोएडा एयरपोर्ट पहुँचना होगा आसान, बनने जा रहा ये एक्सप्रेसवे

Haryana News: हरियाणा में फरीदाबाद के लोगों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। जल्द ही फरीदाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक की यात्रा काफी कम समय में पूरी की जा सकेगी। इसके लिए बनाए जा रहे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे ...

Haryana News: हरियाणा में फरीदाबाद के लोगों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। जल्द ही फरीदाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक की यात्रा काफी कम समय में पूरी की जा सकेगी। इसके लिए बनाए जा रहे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

शहरी विकास प्रधान सलाहकार डी.एस. ढेसी ने हाल ही में सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में आयोजित विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिया कि इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कालिंदी कुंज मार्ग, जो दिल्ली-नोएडा के बीच यातायात को सुगम बनाएगा, उसके एलिवेटेड सेक्शन पर कार्य को और तेज़ किया जाए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि कालिंदी कुंज मार्ग के 1 किलोमीटर हिस्से की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार हो चुकी है, जिससे कार्य को जल्द ही जमीन पर उतारा जा सकेगा।

बैठक में शहर की अन्य आधारभूत परियोजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि एसटीपी मिर्जापुर से मास्टर सीवर लाइन बिछाने का काम जारी है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author