IGU मीरपुर, रेवाड़ी मे इंटर कॉलेज कबड्डी खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

IGU मीरपुर, रेवाड़ी मे इंटर कॉलेज कबड्डी (पुरुष एवं महिला वर्ग) खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आईजीयू के अंतर्गत आने वाले विभिन्न महाविद्यालयों की 21 टीमों ने कबड्डी में भाग लिया। खेल कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य ...

IGU मीरपुर, रेवाड़ी मे इंटर कॉलेज कबड्डी (पुरुष एवं महिला वर्ग) खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आईजीयू के अंतर्गत आने वाले विभिन्न महाविद्यालयों की 21 टीमों ने कबड्डी में भाग लिया। खेल कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि रेवाड़ी जिले के विधायक लक्ष्मण यादव रहे। कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने मुख्य अतिथि लक्ष्मण यादव का स्वागत किया।

कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने सभी टीमों को आशीर्वाद देते हुए कड़ी मेहनत के साथ अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी जीवन में बहुत महत्व होता है। उन्होंने बताया कि कबड्डी हरियाणवी खेल संस्कृति का बहुत ही रोमांचक खेल है जिसमें खिलाड़ी अपने दम-खम से दूसरे खिलाड़ी को प्रस्त करते हुए आगे बढ़ता है।

Inter-college Kabaddi sports competition was organized at IGU Mirpur, Rewari

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

उन्होंने कहा कि “जो मैदान में गिरने से नहीं डरता, वही असली खिलाड़ी होता है।” “कबड्डी का हर ‘रेड’ एक चुनौती है और हर ‘टच’-एक उपलब्धि।” उन्होंने सभी खिलाड़ियों से आह्वान करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी अपनी ईमानदारी, कर्मठता एवं कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़कर अपने गुरुओं व माता-पिता का नाम रोशन करते हुए विश्वविद्यालय को ओर ऊंचाइयों पर ले जाने में अपना योगदान दें।

मुख्य अतिथि लक्ष्मण यादव ने सभी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आज इस उत्साहपूर्ण वातावरण में आकर मुझे बेहद गर्व हो रहा है। कबड्डी सिर्फ एक खेल नहीं है – यह हमारे संस्कृति, परंपरा और आत्मबल का प्रतीक है। यह खेल मिट्टी से जुड़ा है, लेकिन आज इसकी पहचान पूरी दुनिया में है। उन्होंने कहा कि मैं सबसे पहले उन सभी खिलाड़ियों को बधाई देना चाहता हूँ जो आज इस मैदान पर उतर रहे हैं। लक्ष्मण यादव ने खिलाड़ियों के हितों को देखते हुए कबड्डी खेल के लिए पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए आईजीयू को दो मैट देने के लिए घोषणा की

ये रहे विजेता 

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

कबड्डी के महिला वर्ग टीम से प्रथम स्थान संस्कार भारती डिग्री कॉलेज, पाली, द्वितीय स्थान राजकीय कन्या महाविद्यालय, रेवाड़ी एवं तृतीय स्थान राजकीय महाविद्यालय, खरखड़ा ने प्राप्त किया। कबड्डी की पुरुष वर्ग की टीम से प्रथम स्थान आरपीएस डिग्री कॉलेज, बलाना, महेंद्रगढ़, द्वितीय स्थान केएलपी कॉलेज, रेवाड़ी तृतीय स्थान यदुवंशी डिग्री कॉलेज, नारनौल ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि लक्ष्मण यादव एवं कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह द्वारा सभी विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया एवं इंटर यूनिवर्सिटी 2025-26 के लिए खिलाड़ियों को चयनित किया गया।

 

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari
About the Author