करीब ₹40000 कीमत का इंजेक्शन रेवाड़ी सिविल अस्पताल में लगेगा निशुल्क

सिविल में कार्यरत ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रणवीर सिंह के अनुसार अगर स्ट्रोक के साढ़े 3 घंटे के अंदर मरीज सिविल अस्पताल पहुंच जाए तो, मरीज की जान बचाई जा सकती है. मरीज को पक्षाघात होने से भी बचाया जा ...

सिविल में कार्यरत ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रणवीर सिंह के अनुसार अगर स्ट्रोक के साढ़े 3 घंटे के अंदर मरीज सिविल अस्पताल पहुंच जाए तो, मरीज की जान बचाई जा सकती है. मरीज को पक्षाघात होने से भी बचाया जा सकेगा. सबसे पहले मरीज का सिटी स्कैन करा कर जांच की जाएगी ताकि स्ट्रोक के प्रकार का पता चल सके. उन्होंने बताया कि स्ट्रोक की बीमारी में कारगर अल्टेप्लेज इंजेक्शन सिविल अस्पताल में निशुल्क लगेगा. जबकि इस इंजेक्शन की बाजार में कीमत करीब ₹40000 है.

 

विशेषज्ञों के अनुसार भारत में मौत का दूसरा बड़ा कारण है. आमतौर पर स्ट्रोक दो तरह का होता है. पहला ब्लड क्लॉट और दूसरा हेमरेज. ब्लड क्लॉट में ब्रेन में क्लोटिंग हो जाती है और दूसरे में ब्रेन हेमरेज हो जाता है.

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

 

इस रोग के लक्षण

विशेषज्ञों के अनुसार इस रोग को पहचानने के कई तरीके हैं. इसमें मुंह टेढ़ा हो सकता है, बोलने में हकलाहट हाथ पैर सुन्न हो सकते हैं, चेहरे, हाथ या पैर में शरीर के दोनों ओर कमजोरी या सुन्न होना या पक्षपात होना, चक्कर आना, संतुलन खोना और बिना किसी कारण के जमीन पर गिरने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो फास्ट कंसेप्ट को फॉलो करना चाहिए. इसमें देरी नहीं करें और तुरंत अस्पताल में पहुंचकर सबसे पहले सिटी स्कैन करवाना. जिसमें पता लगेगा कि कहां दिक्कत है.

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

 

एफ चेहरा: इसमें व्यक्ति को मुस्कराने के लिए कहें और देखें कि व्यक्ति के चेहरे का एक तरफ झुकाव है या नहीं.

ए- आर्म्स: दोनो हाथो को उठाने के लिए कहें, क्या एक हाथ उठाने में असमर्थ है.

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

एस- स्पीच: क्या व्यक्ति के बोलने में आपको असामान्यता महसूस होती हैं.

टी- टाइम: तुरंत टाइम नोट करें, डॉक्टर से मिले.

About the Author