Postage stamp: छठे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, इंडोनेशिया ने गीता के नाम से जारी किया डाक टिकट

Postage stamp: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए ज्ञान के दिव्य संदेश को पूरे विश्व में फैलाया जा रहा है। इंडोनेशिया के साथ भारत के पुराने सांस्कृतिक संबंध ...

Postage stamp: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए ज्ञान के दिव्य संदेश को पूरे विश्व में फैलाया जा रहा है। इंडोनेशिया के साथ भारत के पुराने सांस्कृतिक संबंध तो थे ही अब इन संबंधों में गीता ज्ञान भी शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार की शाम को इंडोनेशिया के बाली संसद सभागार में चल रही तीन दिवसीय छठे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर अपना वीडियो संदेश दे रहे थे। इस दौरान इंडोनेशिया ने गीता पर डाक टिकट जारी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडोनेशिया में स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया है। यहां के नागरिक भी गीता का ज्ञान प्राप्त कर आगे प्रचार करेंगे। ताकि इस ज्ञान के आलोक से जगत का कल्याण हो सके। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया के नागरिकों को स्वामी ज्ञानानंद जी ने गीता को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। इससे इंडोनेशिया व भारत के संबंध मजबूत होंगे।

NEET 2026 Special Trains: 'Exam Special' trains to be run for candidates; check the full list of trains.
NEET 2026 Special Trains: परीक्षार्थियों के लिए चलाई जाएंगी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी ट्रेन लिस्ट

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अब कुरुक्षेत्र से बाहर विदेशों में भी गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अब तक मॉरिसिस, लंदन, कनाडा, आस्ट्रेलिया, श्रीलंका और यूके में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा चुका है। आनेआने वाले समय में अन्य देशों में भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इंडोनेशिया के नागरिकों से आह्वान किया कि वे गीता के दिव्य संदेश को अपने जीवन में उतारें।

Indonesia issued a postage stamp in the name of Geeta

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि गीता से दुनिया को जीवन जीने की कला और सद्भाव एवं शांति का मंत्र मिलता और यह सामंजस्य का प्रतीक है। गीता के मूल मंत्र से ही विश्व का कल्याण संभव है। यदि एक मिनट गीता भी का पाठ किया जाए तो व्यक्ति विचार और मन से मजबूत बनता है। इंडोनेशिया के बाली में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर पूरा उत्साह और जोश है। इंडोनेशिया के नागरिक गीता को अपने जीवन में उतारने के साथ-साथ इस ज्ञान का प्रचार भी करेंगे।

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

इस मौके पर हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा में भगवान श्रीकृष्ण की विशाल प्रतीमा को बनाया जाए, जिसे पूरा विश्व जाने। इसके लिए प्रदेश के पर्यटन विभाग की तरफ से हर सहयोग दिया जाएगा।

वेदकर्ण एमडब्ल्यूएस तृतीय बाली के सीनेटर डॉ. आई. गुस्तीनगुरा आर्य ने कहा कि इंडोनेशिया में गीता के प्रति लोगों को पहले से ही बहुत लगाव है लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन से आम जन का गीता से और अधिक जुड़ाव होगा। उन्होंने कहा कि बाली भारत का छोटा भाई है। यहां पर वो गीता को लेकर कार्यक्रमों का आगे भी आयोजन करते रहेंगे।

rewari politics
Rewari Politics: Deepika Yadav का Video क्यों हटाया गया? Manoj Yadav ने AI फोटो बताया
About the Author