IND vs NZ: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए रविवार को न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने 250 रन का टारगेट न्यूजीलैंड के सामने रखा था, जिसे न्यूजीलैंड 45.3 ओवर में सिर्फ 205 रन पर सिमट गई।
इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप-ए में टॉप पोजिशन हासिल की और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। अब भारत का सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी मैदान पर होगा। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी।
भारत की शानदार जीत और ग्रुप में टॉप पोजिशन हासिल करने से टीम के खिलाड़ियों और फैंस में उत्साह का माहौल है, और अब सभी की नजर सेमीफाइनल पर टिकी हुई है।







