Haryana: हरियाणा के किसानों की बढ़ी चिंता, तापमान बढ़ने से इन फसलों पर मंडराया खतरा

Haryana News: हरियाणा में मौसम करवट ले रहा है। अब पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर होगा। 12 फरवरी के बाद उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आ सकती है जबकि सुबह ...

Haryana News: हरियाणा में मौसम करवट ले रहा है। अब पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर होगा। 12 फरवरी के बाद उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आ सकती है जबकि सुबह और देर रात कई इलाकों में कोहरा छाने की संभावना है। बढ़ते तापमान का असर फसलों पर भी दिख रहा है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि दिन के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। फरवरी के आखिरी तक यह तापमान 30 डिग्री या उससे ऊपर पहुंचने के आसार है। शुक्रवार को रोहतक हरियाणा का सबसे गर्म शहर रहा, यहां तापमान 23.5 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। वहीं ठंडी हवाओं की वजह से दिन का तापमान स्थिर रहा। आने वाले दिनों में मौसम में इसी तरह का उतार-चढ़ाव देखने के मिलेगा।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

तापमान बढ़ने की वजह से फसलों के उत्पादन पर भी प्रभाव पड़ेगा। गेहूं, सरसों, जौं और आलू समेत विभिन्न फसलों को कम तापमान की जरूरत होती है जबकि तापमान बढ़ना फसलों के लिए हानिकारक होता है। ज्यादा तापमान बढ़ने से मक्का, ज्वार और धान आदि फसलों खराब हो सकती है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author